Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 किलो गांजा बरामद, ₹5 लाख की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी घुवारा एवं थाना ओरछा रोड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में करीब 27 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को विगत रात्रि सूचना मिली थी कि घुवारा कस्बे के वार्ड नंबर 13, राय मोहल्ला स्थित एक मकान में अवैध रूप से गांजा संग्रहित किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान के अंदर रखे तीन गहरे नीले रंग के थैलों से करीब 27 किलो गांजा बरामद किया गया।

इस मामले में आरोपी मधुर राय पिता मक्खन राय, निवासी वार्ड नंबर 13, राय मोहल्ला, घुवारा के विरुद्ध थाना भगवां में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए विवेचना जारी है।

छतरपुर पुलिस द्वारा हाल के दिनों में थाना ओरछा रोड, सटई, कोतवाली, नौगांव, सिविल लाइन एवं भगवां क्षेत्रों में 230 किलो से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है। बीते महीनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 78 और आबकारी अधिनियम में 2200 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Related posts

ग्वालियर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रह और विक्रय को रोकने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश 5000 किलो ग्राम गुड़ लहान और अवैध मदिरा जब्त

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में अधिकारी जिले में पेयजल आपूर्ति का कर रहे निरीक्षण

khabarsamayper

बलिया में बीजेपी नेताओं समेत वर-वधू मंच से गिरे, आशीर्वाद देते वक्त टूटा मंच — वीडियो वायरल

khabarsamayper

Leave a Comment