Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 किलो गांजा बरामद, ₹5 लाख की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी घुवारा एवं थाना ओरछा रोड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में करीब 27 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को विगत रात्रि सूचना मिली थी कि घुवारा कस्बे के वार्ड नंबर 13, राय मोहल्ला स्थित एक मकान में अवैध रूप से गांजा संग्रहित किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान के अंदर रखे तीन गहरे नीले रंग के थैलों से करीब 27 किलो गांजा बरामद किया गया।

इस मामले में आरोपी मधुर राय पिता मक्खन राय, निवासी वार्ड नंबर 13, राय मोहल्ला, घुवारा के विरुद्ध थाना भगवां में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए विवेचना जारी है।

छतरपुर पुलिस द्वारा हाल के दिनों में थाना ओरछा रोड, सटई, कोतवाली, नौगांव, सिविल लाइन एवं भगवां क्षेत्रों में 230 किलो से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है। बीते महीनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 78 और आबकारी अधिनियम में 2200 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Related posts

छतरपुर पुलिस का नशा मुक्ति अभियान जारी, मॉल-मार्केट और हाट-बाजार में चला जनजागरूकता अभियान

khabarsamayper

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की 196 वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में बुधवार को ऊर्जा विकास निगम के मुख्यालय में उक्त निर्देश दिये

khabarsamayper

भारत के सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि घर से निकले और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट करें

khabarsamayper

Leave a Comment