Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जमीन विवाद में हुई हत्या के 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

छतरपुर जिले में चौकी घुवारा, थाना भगवा पुलिस ने जमीन के बंटवारे को लेकर हुई हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया

दो दिन पूर्व ग्राम कुटोरा में जमीनी हिस्सेदारी को लेकर विवाद के दौरान परिवार के सदस्यों ने चुन्नू अहिरवार और उसके बेटे सुरेंद्र पर हमला किया था। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चुन्नू अहिरवार को मृत घोषित कर दिया

मेडिकल रिपोर्ट, परिजनों के बयान और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर थाना भगवा में भारतीय न्याय संहिता की हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया—
1️⃣ जशरथ पिता नन्नेभैया उर्फ ननभोरा अहिरवार, निवासी ग्राम कुटोरा
2️⃣ पार्वती बाई पत्नी जशरथ अहिरवार, निवासी ग्राम कुटोरा
3️⃣ गोविंद दास पिता धनुआ अहिरवार, निवासी रामटोरिया, थाना बमनौरा

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है। सभी आरोपी न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराए जा रहे हैं, जबकि मामले की विवेचना जारी है

यह कार्रवाई एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में की गई।
ऑपरेशन में थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक कृपाल मार्को, चौकी प्रभारी घुवारा उपनिरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, एएसआई रूप राम पटेरिया, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Related posts

छतरपुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई – पनौठा रोड से अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

khabarsamayper

टीकमगढ़ : जन चौपाल में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ग्रामवासियों की राजस्व, बिजली, पानी, बीपीएल कार्ड सहित अन्य समस्याओं को सुना

khabarsamayper

लखनऊ: ओला सर्विस सेंटर कर्मियों ने ग्राहक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

khabarsamayper

Leave a Comment