Breaking Newsअन्य

छतरपुर: जमीनी विवादों के समाधान हेतु ईशानगर थाना में विशेष शिविर आयोजित

छतरपुर जिले में जमीन संबंधी विवादों के त्वरित निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में थाना ईशानगर में एक विशेष शिविर लगाया गया, जिसमें तहसीलदार आकाश नीरज, थाना प्रभारी मनोज गोयल, राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय पटवारियों ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं।

शिविर में ग्रामीणों ने अपनी भूमि संबंधी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनमें से 20 मामलों में सुनवाई की गई।
इस दौरान पुलिस और राजस्व टीम ने कई महत्वपूर्ण विवादों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा–निर्देश भी दिए।

शिविर में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

कैबिनेट ने देश के उन जिलों में 28 नए नवोदय विद्यालय स्थापित करने की मंजूरी दी, जहां ये नहीं हैं

khabarsamayper

ग्वालियर : ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा आज विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत किया गया।

khabarsamayper

मध्यप्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप सेंटर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की हैं

khabarsamayper

Leave a Comment