Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जमीन विवाद में हुई हत्या के 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

छतरपुर जिले में चौकी घुवारा, थाना भगवा पुलिस ने जमीन के बंटवारे को लेकर हुई हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

दो दिन पूर्व ग्राम कुटोरा में जमीनी हिस्सेदारी को लेकर विवाद के दौरान परिवार के सदस्यों ने चुन्नू अहिरवार और उसके बेटे सुरेंद्र पर हमला किया था। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चुन्नू अहिरवार को मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल रिपोर्ट, परिजनों के बयान और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर थाना भगवा में भारतीय न्याय संहिता की हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया—
1️⃣ जशरथ पिता नन्नेभैया उर्फ ननभोरा अहिरवार, निवासी ग्राम कुटोरा
2️⃣ पार्वती बाई पत्नी जशरथ अहिरवार, निवासी ग्राम कुटोरा
3️⃣ गोविंद दास पिता धनुआ अहिरवार, निवासी रामटोरिया, थाना बमनौरा

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है। सभी आरोपी न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराए जा रहे हैं, जबकि मामले की विवेचना जारी है।

यह कार्रवाई एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में की गई।
ऑपरेशन में थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक कृपाल मार्को, चौकी प्रभारी घुवारा उपनिरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, एएसआई रूप राम पटेरिया, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Related posts

छतरपुर//जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति,चिन्हित जघन्य प्रकरणों की समीक्षा,राहत प्रकरण,मेडिकल रिपोर्ट एवं नशीली सामग्री के विरुद्ध कार्यवाही संबंधी पृथक-पृथक बैठकें आयोजित की गईं

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की तत्परता: बिछड़े 4 साल के मासूम को 1 घंटे में परिजनों से मिलाया

khabarsamayper

Leave a Comment