Breaking Newsअन्य

छतरपुर में खेत जा रहे किसान पर हमला — लाठी-डंडे से पीटा, तीन गिरफ्तार, एक फरार

छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गठौरा गांव में रविवार शाम खेत जा रहे 24 वर्षीय किसान मोनू कुशवाहा पर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों और पत्थरों से बुरी तरह पीटा और उसे मरा समझकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Related posts

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जमीन विवाद में हुई हत्या के 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

khabarsamayper

सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ लें : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

रंगीन फिश हैचरी यूनिट निर्माण के लिए आवेदन आमंत्रित ————

khabarsamayper

Leave a Comment