Breaking Newsअन्य

छतरपुर में जंगली जानवर का हमला, महिला को जंगल की ओर घसीटने की कोशिश

छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। पल्कोहां गांव की रहने वाली महिला का कहना है कि उस पर शेर ने हमला किया था।
पीड़िता के अनुसार, जंगली जानवर ने उसे पकड़कर जंगल की ओर खींचना शुरू कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद जानवर महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
हमले में महिला घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Related posts

छतरपुर में ₹3,000 की इनामी महिला गिरफ्तार, नाबालिग बालिका अपहरण मामले में थी फरार

khabarsamayper

बमीठा पुलिस और डायल-112 की त्वरित कार्रवाई, हाईवे पर खड़ी कार में लगी आग पर पाया नियंत्रण

khabarsamayper

12वीं के टॉपर को झूठे अफीम तस्करी केस में फंसाया — MP में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने हाई कोर्ट में मानी गलती

khabarsamayper

Leave a Comment