Breaking Newsअन्य

छतरपुर में जमीन विवाद खूनी झगड़े में बदल, कई घायल

छतरपुर में जमीन विवाद खूनी झगड़े में बदल गया, कई लोग घायल, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

छतरपुर जिले के घुवारा चौकी, ग्राम झिरियाखेरा में दिनांक 16 सितंबर 2025 को जमीन के विवाद को लेकर एक भीषण मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि बुध सिंह घोषी, देशराज सिंह घोषी, जाहर सिंह घोषी, सुमित सिंह, सुन्दर सिंह, धर्म सिंह, आशवेंद सिंह, अकल सिंह, दिनेश सिंह, सौरभ सिंह, रवि सिंह, राजेश सिंह, उमा देवी, गोकल सिंह, सुनिता देवी, आई बाई, गोदी बाई, गीता बाई, राहुल सिंह, रोहित सिंह, किरन बाई ने महिंद्रा ट्रैक्टर और कुल्हाड़ी, रॉड, हसिया एवं लाठियों से हमला किया।

इस हमले में प्रार्थी के परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें टीकमगढ़ जिला अस्पताल में 5 दिनों और सागर मेडिकल कॉलेज में 16 दिनों तक इलाज करवाना पड़ा। बावजूद इसके, स्थानीय पुलिस पर आरोप है कि घटना के तुरंत बाद उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, एफआईआर में गंभीर धाराओं को शामिल नहीं किया गया, और घायलों के खून से सने कपड़ों की बरामदगी भी नहीं की गई।

प्रार्थी ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे गंभीर झगड़ों से लोगों की जान को खतरा न हो।

Related posts

मुख्यमंत्री दुधारू पशु योजना को और प्रभावी बनाने पर जोर, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

khabarsamayper

कलेक्ट्रेट में पकड़ा गया फर्जी इंस्पेक्टर, वर्दी और स्टाइल ने खोल दी पोल

khabarsamayper

कड़ी सुरक्षा के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में चंदन का पेड़ काटकर चोरों ने की बड़ी सेंधमारी

khabarsamayper

Leave a Comment