Breaking Newsराजनीति

छतरपुर में बजरंग दल द्वारा धूमधाम से निकाली गई जन जागरण शौर्य यात्रा।

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला के भव्य और दिव्य मन्दिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और जनवरी 2024 में रामलला मन्दिर के गर्भगृह में प्रवेश विराजमान हो जायेंगे। इसी क्रम में बुंदेलखंड में बजरंग दल द्वारा जन जागरण शौर्य यात्रा निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य देशभर के हिंदू नौजवानों को साहस, शौर्य और पराक्रम के विषय में जानकारी दी जाएगी। राम जन्मभूमि आंदोलन में बजरंग दल के बलिदान की जानकारी साझा की जा रही है। 1984 मैं राम मंदिर निर्माण के संदर्भ में ही बजरंग दल का जन्म हुआ, तब से बजरंग दल को संघर्ष के लिए जाना जाता है। यह जन जागरण शौर्य यात्रा बजरंग दल द्वारा बुंन्देखंड में निकाली जा रही है मंगलवार को छतरपुर में भी बजरंग दल द्वारा जन जागरण शौर्य यात्रा निकाली गई, मोटे के महावीर प्रांगण से प्रारंभ होकर यह यात्रा छत्रसाल चौराहा, चौबे तिराहा, बस स्टैंड होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से निकल गई। पूरे जोश और उत्साह के साथ जन जागरण शौर्य यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ फूल माला और पुष्प वर्षा से लोगों ने स्वागत किया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया

khabarsamayper

छतरपुर जलविहार मेला में स्वच्छता और सुरक्षा के दावे फेल — सिंगल यूज़ प्लास्टिक, कीचड़ और अव्यवस्थाओं ने खोली प्रशासन की पोल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय “मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति 2025” को दी स्वीकृति

khabarsamayper

Leave a Comment