Breaking Newsअन्य

छतरपुर में बिना नंबर और मॉडिफाइड जीपों पर पुलिस का एक्शन, 3 वाहन जब्त; नाबालिग के पिता पर भी कार्रवाई

छतरपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध रूप से मॉडिफाइड और बिना नंबर प्लेट के सड़क पर प्रदर्शन कर रही 3 जीपों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, वाहन चालकों के पास जरूरी दस्तावेज और वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिले। जांच में सामने आया कि तीनों वाहन अजय पाल सिंह बुंदेला के स्वामित्व के हैं और इनमें उनका नाबालिग पुत्र भी वाहन चला रहा था। पुलिस ने वाहन चालकों और वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण तैयार कर न्यायालय में कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किए हैं।

Related posts

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 20 सितम्बर, 2024 से 29 सितम्बर, 2024 तक आयोजित सिविल सेवा (प्रमुख) परीक्षा, 2024 के परिणाम

khabarsamayper

यूपी के मैनपुरी में स्थापित होगी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का “मुस्कान अभियान” जारी: बालिका छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम, 30,000 से अधिक लोगों को किया जागरूक

khabarsamayper

Leave a Comment