Breaking Newsअन्य

छतरपुर में मासूम की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम, इलाके में मातम

छतरपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 6 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत का सदमा उसकी मां सहन नहीं कर सकी और कुछ ही समय बाद उसने भी दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मासूम की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां की हालत भी बिगड़ गई और उनकी भी जान चली गई।

एक साथ मां-बेटे की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग और परिजन घटना से गहरे सदमे में हैं।

Related posts

शादी से लौट रहे तीन नाबालिग दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, गांव में मातम

khabarsamayper

खजुराहो में सीएम मोहन यादव ने महाराजा छत्रसाल व सरदार पटेल की प्रतिमाओं का अनावरण, मतंगेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

khabarsamayper

प्रधानमंत्री ने महान अभिनेता राज कपूर को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

khabarsamayper

Leave a Comment