छतरपुर के हरपालपुर थाना क्षेत्र में बाईपास रोड निर्माण कंपनी के कर्मचारियों से जबरन पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी राम लखन यादव को गिरफ्तार किया है। इससे पहले चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
