छतरपुर जिले में भगवां पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे ₹2,500 के इनामी आरोपी जितेंद्र सिंह बुंदेला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2025 में पंकज यादव पर गोली चलाने की घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ग्राम सिजवाहा का निवासी है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का देशी कट्टा बरामद करने का दावा किया है। आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई एसडीओपी बड़ा मलहरा प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला और उनकी टीम ने की।
