छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी कर महज 15 मिनट में अपहृत व्यक्ति को दस्तयाब कर लिया गया। मामले में 4 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है, जिनमें एक विधि-विरुद्ध किशोर भी शामिल है। पुलिस ने कथित घटना में इस्तेमाल धारदार चाकू और करीब 2 लाख रुपये कीमत की फोर्ड फीगो कार भी बरामद की है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
