Breaking News

छात्राओं को हिजाब पहनाने के बाद अब महिला शिक्षकों के धर्मांतरण की बात भी सामने आई —

दमोह न्यूज़ – मध्यप्रदेश के दमोह जिले के गंगा जमना स्कूल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, छात्राओं को हिजाब पहनाने के बाद अब महिला शिक्षकों के धर्मांतरण की बात भी सामने आई है। स्कूल की प्रिन्सिपल समेत तीन और शिक्षकाओं ने ये माना है कि जब उन्होंने स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था तब वे हिंदू थीं और उन्होंने बाद में इस्लाम में धर्मपरिवर्तन कराया है।

स्कूल की जांच में सामने आई बातों से बता चला है कि अन्य धर्मों के छोटे बच्चों को मजहबी तालीम दी जा रही है जो कि विधालय की मान्यता के हिसाब से अवैध है। बच्चों ने बताया नमाज ना पढ़ने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा सजा दी जाती है और स्कूल में कलावा और तिलक लगा कर आने की भी मनाही होती है

आज तक जितनी भी टीमें स्कूल की जांच करने गईं स्कूल प्रबंधन ने हिजाब को स्कार्फ बताया है लेकिन सोचने की बात है कि किसी स्कूल ड्रेस में स्कार्फ की जरूरत ही क्या होती है, पूरे मामले पर गौर करें तो जांच टीमें भी संदेह के दायरे में आती दिख रहीं हैं। जिसको लेकर हिंदू संघटनों में व्यापक रोष और गुस्से के चलते कुछ गुस्साए युवकों ने दमोह जिला शिक्षा अधिकारी के चेहरे और कपड़ों को सियाही से काला कर विरोध जताया है।

जांच में स्कूल प्रबंधन के पास कई हजार करोड़ रुपए की बेनामी सम्पत्ति की जानकारी सामने आई है,जिसमें गंगा जमना कपड़ा शोरूम, गंगा जमना धर्म कांटा, दाल मिल, बीड़ी फैक्ट्री और रेत खनन जैसे व्यापारों ने से हज़ारों करोड़ों रुपये की आय के साथ सरकार के excise चोरी और टेरर फंडिंग की आशंका जतायी जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं? लेकिन सवाल अब भी बाकी है स्कूल प्रबंधन इतना बड़ा एजेंडा चला किसकी सहायता से रहा था और क्या सच में हिंदू छात्राओं को टारगेट किया जा रहा है?

Non- Muslim students in hijab in Ganga Jamuna school poster.

Related posts

नाबालिग को बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेलने वाली मुख्य आरोपी संतोषी को 10 साल, सह आरोपी को 2 साल का सश्रम कारावास

khabarsamayper

छतरपुर: शासकीय स्कूलों में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेन्स द्वारा ग्वालियर संभाग के कमिश्नर, आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर, एसपी अशोक नगर से चर्चा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 11 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गरिमामयपूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके पहले गत 4 अप्रैल को श्री आनंदपुर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों को लेकर किये गये प्रबंधों का अवलोकन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश आएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी अशोक नगर जिले के श्री आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरू महाराज, महात्मा शब्द प्रेमानंद जी और अन्य संतगण से भेंट कर श्री आनंदपुर धाम के सेवा प्रकल्पों की जानकारी लेंगे। धाम में वैशाखी मेले में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप और अन्य तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा के लिए सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक और सेवा संस्थानों में से एक अशोकनगर के श्री आनंदपुर धाम में प्रतिवर्ष वैशाखी पर वार्षिक मेला लगता है। इस समागम में धाम से जुड़े हजारों देशी-विदेशी अनुयायी पधारते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन से यह मेला अविस्मरणीय बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री आनंदपुर धाम जैसे स्थान आस्था के केंद्र होने के साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन के भी बड़े केंद्र हैं। इसे जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को एक बार जरूर देखना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी आनंद सरोवर में पुष्प करेंगे अर्पित प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर धाम परिसर स्थित आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस धाम में होने वाली भक्ति और ज्ञान से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम परिसर स्थित चारों मंदिरों को देखेंगे। वे विशाल सत्संग हॉल में मंचीय कार्यक्रम में वैशाखी के वार्षिक मेला आयोजन में नागरिकों और इस धाम से जुड़े देश-विदेश के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। वे लंगर में प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment