Breaking Newsअन्य

जनजातीय ग्रामों में चला “जन भागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान

छतरपुर जिले में जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन एवं कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर चयनित 66 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में “जन भागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत 19 मई से 25 मई 2026 तक जनपद पंचायत बक्स्वाहा के 49 ग्राम, बिजावर के 14 ग्राम तथा बड़ामलहरा, लवकुशनगर और राजनगर के एक-एक ग्राम में स्वास्थ्य शिविर, जनसुनवाई, पैदल भ्रमण, वृक्षारोपण एवं विभिन्न विभागीय गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस दौरान पीवीटीजी एवं जनजातीय समुदायों के लिए लाभार्थी संतृप्ति शिविर लगाए गए, जिनमें 17 विभागों की 25 योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने की कार्रवाई की गई। प्रमुख योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पीएम जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बिजली कनेक्शन, 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी और जाति प्रमाण-पत्र जैसी सुविधाएं शामिल रहीं।

प्रशासनिक टीमों ने गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण, समस्याओं की सुनवाई एवं योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया। अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत करना बताया गया।

Related posts

झालावाड़ स्कूल हादसे में बच्चों को खोने वाली दो महिलाएं फिर बन सकेंगी मां, खुलवाई नसबंदी

khabarsamayper

वर्ष 2024 प्रदेश में गौ-संरक्षण और संवर्धन के नाम रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में इस भारतीय वर्ष (चैत्र माह से फाल्गुन माह तक) को गौ-संरक्षण और संवर्धन वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया

khabarsamayper

वर्ष 2025 | भाग–4: छतरपुर पुलिस की ‘यातायात पाठशाला’, 9500 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए जागरूक व प्रशिक्षित

khabarsamayper

Leave a Comment