Breaking News

जबलपुर कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना के निर्देशानुसार पटवारियों का उपस्थिति रजिस्‍टर संधारित करने के निर्देश

राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण को गति देने के उद्देश्‍य से कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना के निर्देशानुसार पटवारी हल्‍कों में शामिल ग्राम पंचायतों में पटवारियों की उपस्थिति के दिन और समय नियत करने के बाद प्रशासन द्वारा अब जिले में पदस्‍थ सभी अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायाब तहसीलदारों को पटवारियों की उपस्थिति का रजिस्‍टर संधारित करने के निर्देश दिये गये हैं।

संयुक्‍त कलेक्‍टर धीरेन्‍द्र सिंह द्वारा जारी इस निर्देश में अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायाब तहसीलदारों से कहा गया है कि वे पटवारियों के तय भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार प्रत्‍येक ग्राम में उनकी उपस्थिति कर रजिस्‍टर अनिवार्य रूप से संधारित करें। इसके साथ ही इन अधिकारियों को भ्रमण वाले गावों में पटवारी का नाम, मोबाईल नंबर, उपस्थिति का दिन और समय ग्राम के पंचायत कार्यालय शाला एवं शासकीय भवनों पर लिखवाने के निर्देश भी दिये गये हैं। अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारियों को अपना तथा संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार का मोबाईल नंबर भी इन स्‍थानों पर लिखवाने कहा गया है, ताकि यदि पटवारी किसी ग्राम में अनुपस्थित रहते हैं तो ग्रामवासी इसकी शिकायत अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी, तहसीलदार या जिला कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0761-2624350 एवं 0761-2624355 पर कर सकें।

निर्देश में कहा गया है कि प्रत्‍येक गांव के भ्रमण के दौरान पटवारियों को फार्मर रजिस्‍ट्री, आरओआर, खसरा लिंकिंग, पीएम किसान ई-केवायसी, नक्‍शा बटांकन, राजस्‍व वसूली, गिरदावरी कार्य का सत्‍यापन एवं कृषि संगणना के प्रत्‍येक दिन किये गये कार्य की प्रगति बिंदुवार संधारित करनी होगी। क्रमांक/573/फरवरी-88

Related posts

भारतीय नववर्ष पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने निकाली श्रीराम जी की झांकी विमान यात्रा ________

khabarsamayper

चौक बाजार की सुनसान गलियों में घूम कर यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत आखिर क्या दिखाना चाहते हैं जब बृहस्पति साकेत

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेन्स द्वारा ग्वालियर संभाग के कमिश्नर, आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर, एसपी अशोक नगर से चर्चा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 11 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गरिमामयपूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके पहले गत 4 अप्रैल को श्री आनंदपुर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों को लेकर किये गये प्रबंधों का अवलोकन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश आएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी अशोक नगर जिले के श्री आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरू महाराज, महात्मा शब्द प्रेमानंद जी और अन्य संतगण से भेंट कर श्री आनंदपुर धाम के सेवा प्रकल्पों की जानकारी लेंगे। धाम में वैशाखी मेले में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप और अन्य तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा के लिए सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक और सेवा संस्थानों में से एक अशोकनगर के श्री आनंदपुर धाम में प्रतिवर्ष वैशाखी पर वार्षिक मेला लगता है। इस समागम में धाम से जुड़े हजारों देशी-विदेशी अनुयायी पधारते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन से यह मेला अविस्मरणीय बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री आनंदपुर धाम जैसे स्थान आस्था के केंद्र होने के साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन के भी बड़े केंद्र हैं। इसे जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को एक बार जरूर देखना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी आनंद सरोवर में पुष्प करेंगे अर्पित प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर धाम परिसर स्थित आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस धाम में होने वाली भक्ति और ज्ञान से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम परिसर स्थित चारों मंदिरों को देखेंगे। वे विशाल सत्संग हॉल में मंचीय कार्यक्रम में वैशाखी के वार्षिक मेला आयोजन में नागरिकों और इस धाम से जुड़े देश-विदेश के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। वे लंगर में प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment