Breaking Newsअन्य

ढड़ारी गौशाला में मृत और बीमार गौवंश की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

गुरुवार देर शाम ढड़ारी गौशाला में एक गौवंश के मृत पाए जाने और कुछ के बीमार होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया तुरंत रात्रि में ही गौशाला पहुंचे।

सीईओ ने मौके पर मृत गौवंश को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार दफनाने की व्यवस्था कराई। निरीक्षण के दौरान चार–पांच गायें बीमार हालत में मिलीं, जिस पर उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक को तत्काल उपचार शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही, उन्होंने गौशाला प्रबंधन को परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छ पानी, उचित आहार तथा सभी पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

Related posts

लखनऊ में IPS अफसर के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर से लेकर बाथरूम की टोटियां तक चोरी

khabarsamayper

आवारा पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करें, सड़कों पर नहीं दिखे मवेशी: कलेक्टर

khabarsamayper

प्रदेश में पानी बचाने, सहेजने, जल स्त्रोतों के संरक्षण और नए स्त्रोतों के निर्माण कार्यों में नागरिक भी भागीदारी कर रहे हैं।

khabarsamayper

Leave a Comment