Breaking Newsअन्य

थाना पिपट पुलिस ने ग्राम रगौली मोटे का पुरवा से अवैध हथियार सहित आरोपी दबोचा

छतरपुर जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। हाल ही में जिले में 460 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है, वहीं हथियार निर्माण फैक्ट्रियों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है।

इसी क्रम में पिपट थाना पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम रगौली मोटे का पुरवा के पास संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिली। टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को रोका। तलाशी में उसके पास से लोहे का अवैध धारदार हथियार (बका) बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी अशोक राजपूत पिता भगवान दास राजपूत निवासी मोटे का पुरवा, रगौली को अभिरक्षा में लेकर उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। आगे की विवेचना जारी है।

Related posts

छतरपुर जिला जेल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व बहिनों ने जेल मे बंद अपने भाईयों को बांधी राखी!!

khabarsamayper

मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रयागराज महाकुम्भ में आयोजित ‘एकात्म धाम शिविर’ में अद्वैत लोक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंम

khabarsamayper

सांची में महाबोधि महोत्सव 30 नवम्बर से, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड बौद्ध सर्किट करेगा प्रचारित

khabarsamayper

Leave a Comment