अन्य

थाना राजनगर पुलिस ने फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले 2 आरोपियों को घटना में प्रयुक्त दो अवैध देशी कट्टे सहित किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस
थाना राजनगर पुलिस ने फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले 2 आरोपियों को घटना में प्रयुक्त दो अवैध देशी कट्टे सहित किया गिरफ्तार

आरोपी सत्यम राजा अवैध हथियार, मारपीट के अपराध में पूर्व से लिप्त

थाना राजनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटा में दिनांक 29 अक्टूबर को आरोपियों द्वारा मारपीट एवं हत्या की नीयत से फायर करने संबंधी रिपोर्ट पर थाना राजनगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों की तलाश हर संभावित स्थानों में की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी
1. सत्यम राजा परमार पिता रणधीर सिंह परमार निवासी ग्राम कोटा
2. ध्रुव प्रताप सिंह उर्फ गोल्डी राजा पिता बहादुर सिंह परमार निवासी ग्राम कोटा
को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त दो देशी कट्टा एवं कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय पेशकर जेल भेजा जा रहा है, अन्य आरोपियों की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजनगर निरीक्षक परसराम डाबर, उप निरीक्षक एम बी सिंह, सहायक उप निरीक्षक समीमुल हक सहायक उपनिरीक्षक रामरतन गोस्वामी, प्रधान आरक्षक हेमराज, आरक्षक संजय, शिवकुमार, राजाराम, संदीप, प्रभात, महेंद्र सिंह, जय राम की भूमिका रही।

Related posts

छतरपुर एसपी अगम जैन ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

khabarsamayper

छतरपुर में पति की हत्या का खुलासा, पत्नी अभिरक्षा में

khabarsamayper

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

Admin

Leave a Comment