Breaking Newsअन्य

दलीपुर में अवैध कच्ची शराब का कारोबार! ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग

दलीपुर गांव में अवैध कच्ची शराब के कारोबार को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के पास स्थित कबूतरा बस्ती में कुछ महिलाओं द्वारा महुआ लहान से कच्ची शराब तैयार कर बेची जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार यह गतिविधि काफी समय से जारी है और इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि खुलेआम हो रहे इस कारोबार से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि अवैध रूप से तैयार की जाने वाली शराब में किसी प्रकार के गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जाता, जिससे इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ लोगों ने दावा किया है कि कच्ची शराब के सेवन से कई लोग बीमार भी पड़े हैं।

Related posts

जुझारनगर पुलिस ने मंदिर चोरी का 12 घंटे में किया खुलासा

khabarsamayper

SC-ST वर्ग के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्यरत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वर्ष 2025 को ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है।

khabarsamayper

Leave a Comment