Breaking Newsअन्य

दिल्ली के शास्त्री पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 30–31 दिसंबर की रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय वसीम के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वसीम पर डीडीए पार्क के पीछे लूप इलाके में चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल वसीम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Related posts

जिला जेल छतरपुर में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बंदियों को ध्यान और योग के लिए किया प्रेरित

khabarsamayper

छतरपुर के टिकरी में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत! हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि केन्द्र और प्रदेश सरकारे विशेष पिछड़ी जनजातियों को प्राथमिकता के साथ लाभान्वित कर रही है

khabarsamayper

Leave a Comment