Breaking Newsअन्य

देवरी जंगल हत्याकांड का खुलासा: आभूषण और पैसों के लालच में वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर के थाना गुलगंज क्षेत्र में 8 अप्रैल 2026 को देवरी जंगल, धसान नदी के पास मिली वृद्ध महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतका की पहचान भंती कुशवाहा के रूप में हुई। मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना गुलगंज में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

इस मामले की निगरानी पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा लगातार की जा रही थी। जांच के दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसने आभूषण और नकदी के लालच में हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी मूलचन्द्र कुशवाहा निवासी सटई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, एसडीओपी रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलगंज उपनिरीक्षक अर्पित पारासर एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

ग्लोबल स्किल्स पार्क में ‘आयशर जीएसपी टॉक्स’

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पैनासोनिक और ब्रिजस्टोन जैसी कम्पनियों सहित जापानी निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिये सहमति जताई है। बुलेट ट्रेन और भविष्य की संभावनाएं

khabarsamayper

सीएम मोहन यादव ने देखी फिल्म “चलो जीते हैं”, बोले– प्रधानमंत्री मोदी के बाल्यकाल की प्रेरणादायक झलक

khabarsamayper

Leave a Comment