अन्य

नववर्ष पर छतरपुर पुलिस का नवाचार, “ग्राम सुरक्षा पथ” अभियान का ग्राम चौका से शुभारंभ

नववर्ष पर छतरपुर पुलिस का नवाचार, “ग्राम सुरक्षा पथ” अभियान का ग्राम चौका से शुभारंभ

छतरपुर।
नववर्ष 2026 के अवसर पर छतरपुर पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में शुरू किए गए “ग्राम सुरक्षा पथ” अभियान का शुभारंभ थाना मातगुवां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौका से किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाएं, अपने परिवार और बच्चों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने बताया कि गांव से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है और उसका चौड़ीकरण भी हो रहा है, ऐसे में सतर्कता और भी आवश्यक हो जाती है। किसी भी सड़क दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस, एम्बुलेंस एवं संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर देने की अपील की गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने “राहवीर योजना” और “गोल्डन ऑवर” की महत्ता भी समझाई। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले सहयोगी को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि और इलाज का खर्च दिया जाता है, जिससे अधिक से अधिक लोग घायलों की मदद के लिए आगे आएं।

यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत ने ग्रामीणों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

इस अवसर पर थाना प्रभारी मातगुवां उप निरीक्षक अंकुर चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अभियान का स्वागत करते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर सहयोग देने का संकल्प लिया।

छतरपुर पुलिस द्वारा यह पहल ग्रामीण अंचलों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

भोपाल: सायाजी होटल के स्टोर रूम में आग, जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से टेंट का सामान जला

khabarsamayper

घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे डायल-112 आरक्षक पर पथराव, चितहरी गांव में मचा हड़कंप

khabarsamayper

सिंहस्थ-2028 का आयोजन आस्था, आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment