भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने थालियां बजाईं और सड़क पर बैठकर विरोध जताया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो कुछ प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए। हिरासत की कार्रवाई के दौरान अभ्यर्थी राष्ट्रगान गाने लगे। महिला प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से नियुक्ति की मांग पर सुनवाई करने की अपील की।
