Breaking News

नौगांव पुलिस ने पकड़ा अवैध पटाखा कारोबार, 1.25 लाख की सामग्री जब्त

नौगांव थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से आतिशबाजी सामग्री संग्रह करने वाले आरोपी हीरालाल रैकवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के मकान से लगभग 1.25 लाख रुपये कीमत की 12 कार्टून आतिशबाजी सामग्री बरामद की है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल और राज्य शासन के निर्देशों के तहत रिहायशी इलाकों व बाजारों में पटाखों का उत्पादन, भंडारण और विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित है। केवल सुरक्षित स्थानों पर ही दुकानदारों को बिक्री की अनुमति दी गई है, साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य किया गया है।

थाना पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि पटाखों के अवैध कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

khabarsamayper

लाल पहाड़ी के पास युवक गिरफ्तार, 315 बोर देशी कट्टा और कारतूस बरामद

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अक्टूबर को ओरछा के प्रवास पर रहेंगे

khabarsamayper

Leave a Comment