Breaking News

पहले मतदान को यादगार बनाने रोपे पौधे जिले के फर्स्टटाइम वोटर्स में मतदान को लेकर उत्साह जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में फ्रूट फॉरेस्ट में किया पौधारोपण

पहले मतदान को यादगार बनाने रोपे पौधे
जिले के फर्स्टटाइम वोटर्स में मतदान को लेकर उत्साह
जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में फ्रूट फॉरेस्ट में किया पौधारोपण
——
छतरपुर जिले के फर्स्टटाइम वोटर्स में विधानसभा चुनाव में 17 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले मतदान को यादगार बनाने के लिए फर्स्टटाइम वोटर्स ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. की उपस्थिति में रविवार को छतरपुर शहर के देरी रोड पर स्थित फ्रूट फॉरेस्ट में पौधे रोपे। साथ ही पहली बार मतदान करने वाले नये मतदाताओं को वोट डालने का संदेश दिया। कि वे भी अपने प्रथम मतदान को यादगार बनाएं और लोकतंत्र को उत्सव में वोट डालकर भागीदार बनें।
इसमें नये मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पौधा रोपकर सभी युवाओं से 17 नवंबर को मतदान करने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जीआर ने स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान करने की सभी को शपथ दिलाई। नये युवा मतदाताओं के साथ-साथ अन्य मतदाताओं ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान तहसीलदार सुश्री रंजना यादव, नगरपालिका सीएमओ माधुरी शर्मा, डीपीओ श्री राजीव सिंह, सिटी मैनेजर श्री सीपी गुप्ता सहित मीडिया प्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

8 मार्च 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

khabarsamayper

IND W vs SL W: मैदान में उतरते ही इतिहास रचेंगी स्मृति मंधाना–दीप्ति शर्मा, आज पहला T20

khabarsamayper

देवी अहिल्या और रानी दुर्गावती ने महिला सशक्तिकरण के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए परिवार और समाज के हित में 19 धार्मिक नगरों व ग्राम पंचायतों में पूर्ण शराबबंदी मुख्यमंत्री ने केबिनेट बैठक के पूर्व मंत्रि-परिषद के सदस्यों को किया संबोधित

khabarsamayper

Leave a Comment