Breaking News

पुलिस अधीक्षक कार्यालय छतरपुर परिसर में आजीविका स्वाद संगम (दीदी कैंटीन) का शुभारम्भ

पुलिस अधीक्षक कार्यालय छतरपुर परिसर में आजीविका स्वाद संगम (दीदी कैंटीन) का शुभारम्भ विधायक श्रीमती ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही

सहायक कलेक्टर सुश्री काजोल सिंह, एसडीएम श्री अखिल राठौर और आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री श्याम गौतम भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री जैन के संरक्षण में ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत के माध्यम से स्वसहायता समूह द्वारा कैंटीन की स्थापना की गई है।

म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत द्वारा उन्नति संकुल स्तरीय संगठन को कैण्टीन स्थापना के लिए लागत लगभग 641000 रु. में से 561000 रु. की वित्तीय सहायता जारी की गई है संगठन द्वारा कैण्टीन स्थापना उपरान्त जय माता दी स्वसहायता समूह ग्राम सौरा की सदस्याओं को स्थाई रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कैण्टीन प्रारम्भ करने का अवसर दिया गया है। समूह की सदस्याओं ने 60000 रु. की सुरक्षानिधि जमा की है और स्वयं के अंशदान के रुप में 80000 रु. जुटाए हैं। आजीविका मिशन द्वारा समूह की तीन सदस्याओं को उक्त हेतु होटल मैनेजमेण्ट इन्स्टीट्यूट भोपाल से 15 दिवस का प्रशिक्षण प्रदान कराया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा समूह को कैण्टीन स्थापना हेतु स्थान, पानी एवं बिजली आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के परिसर में कैण्टीन स्थापना से एक ओर जहां कार्यालययीन स्टाफ को चाय, नास्ता, खाना आदि सुलभ हो सकेगा वहीं आने वाले आवेदकों को भी उक्त चीजें सुलभ हो सकेंगी। संचालक समूह की सदस्याओं श्रीमती रितु कुशवाहा, श्रीमती जानकी कुशवाहा, श्रीमती आशा कुशवाहा आदि ने बताया कि वह ग्राहकों की संतुष्टि के साथ साथ खाने की गुणवत्ता को बेहतर रखने का हर संभव प्रयास करेंगी।

Related posts

सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

khabarsamayper

छतरपुर जिले में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है |

khabarsamayper

खजुराहो में सीएम मोहन यादव ने महाराजा छत्रसाल व सरदार पटेल की प्रतिमाओं का अनावरण, मतंगेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

khabarsamayper

Leave a Comment