Breaking News

प्रधानमंत्री ने मुंबई में नौका दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने मुंबई में नौका दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में हुई नाव दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के हैंडल से एक्स पर पोस्ट किया गया:

“मुंबई में नाव दुर्घटना दु:खद है। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं। प्रभावित लोगों को अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है: प्रधानमंत्री @narendramodi”

“प्रधानमंत्री ने मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”

Related posts

तीन साल में किसानों को 30 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे, किसानों को अब 5 रुपये में बिजली का स्थाई कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

khabarsamayper

पांच दिन के एकांतवास से लौटे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा —

khabarsamayper

22 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय रेडीमेड गारमेंट पार्क, गदाईपुरा “कार्यालय परिसर” ग्वालियर में सांयकाल 4 बजे तक किया जा रहा है,

khabarsamayper

Leave a Comment