Breaking Newsअन्य

फरवरी के 15 दिनों में 81 मामलों में सजा, छतरपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई

छतरपुर पुलिस की सतत विवेचना और प्रभावी पैरवी के चलते वर्ष 2026 के फरवरी माह के पहले 15 दिनों में जिले के विभिन्न थानों के 81 से अधिक प्रकरणों में आरोपियों को माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई। वहीं वर्ष 2026 में अब तक कुल 216 से अधिक मामलों में दोषसिद्धि हुई है।

थाना जुझारनगर के वर्ष 2019 के अपहरण, बंधक एवं अवैध हथियार प्रकरण में देवेंद्र सिंह एवं प्रमोद सिंह को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। थाना बक्सवाहा के वर्ष 2018 के एससी-एसटी एक्ट मामले में नंदराम पटेल को आजीवन कारावास से दंडित किया गया।

इसी प्रकार थाना महाराजपुर (छेड़छाड़ प्रकरण) में आरोपी को 3 वर्ष, थाना राजनगर (धार्मिक भावना आहत) एवं थाना सिविल लाइन (मारपीट) सहित अन्य मामलों में आरोपियों को 1-1 वर्ष सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया गया। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में भी न्यायालय द्वारा कठोर सजा सुनाई गई।

प्रकरणों में पुलिस द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य, फॉरेंसिक रिपोर्ट तथा साक्षियों के सुरक्षित बयान समय पर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। जिला अभियोजन अधिकारी प्रवेश अहिरवार एवं अभियोजन टीम की प्रभावी पैरवी से यह सफलता मिली।

छतरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

154 करोड़ की लागत से बना है 2900 मीटर लंबा फ्लाई-ओवर मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को भोपाल के सबसे बड़े नव निर्मित फ्लाई-ओवर का करेंगे उद्घाटन

khabarsamayper

उदय प्रताप सिंह की सख्ती: हेलमेट अभियान तेज करने के निर्देश, शाजापुर में समीक्षा बैठक

khabarsamayper

छतरपुर में जनगणना 2027 का प्रथम चरण पूर्ण, घर-घर जाकर जुटाया गया डिजिटल डेटा

khabarsamayper

Leave a Comment