रहली से स्थानांतरित होकर आए एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने बड़ा मलहरा पुलिस अनुविभाग का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने अपराध नियंत्रण, अवैध शराब पर कार्रवाई, महिला-बाल सुरक्षा, साइबर अपराध जागरूकता और यातायात व्यवस्था सुधारने को प्राथमिकता बताया। साथ ही, फरियादियों की शिकायतों का समय पर निराकरण और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
