Breaking Newsअन्य

बारीगढ़ में कलेक्टर-एसपी का औचक निरीक्षण: स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बारीगढ़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान कलेक्टर मृणाल मीना और पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने सांदीपनि विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन, ECCE गतिविधियों के प्रभावी संचालन और कुपोषित बच्चों के नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, सैंपल कलेक्शन और ओपीडी सेवाएं बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। वहीं सांदीपनि विद्यालय के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य जल्द पूरा करने और स्कूल के आसपास किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन पर सख्त रोक लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Related posts

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 20 सितम्बर, 2024 से 29 सितम्बर, 2024 तक आयोजित सिविल सेवा (प्रमुख) परीक्षा, 2024 के परिणाम

khabarsamayper

पानी की बोतल पर एक रुपये जीएसटी वसूला गया ,जिस पर उपभोक्ता आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में निर्णय सुनाया

khabarsamayper

नजदीक से मंगल, चंद्रमा व अन्य तारे कैसे दिखते हैं।

khabarsamayper

Leave a Comment