Breaking Newsराजनीति

भाजपा नेता की पत्नी व जिला पंचायत सदस्य संगीता अग्रवाल पर ₹265 करोड़ से अधिक का जुर्माना

निवाड़ी में अवैध खनन का बड़ा खुलासा – भाजपा नेता की पत्नी व जिला पंचायत सदस्य संगीता अग्रवाल पर ₹265 करोड़ से अधिक का जुर्माना

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में अवैध खनन को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा नेता भूपेंद्र अग्रवाल की पत्नी और जिला पंचायत सदस्य संगीता अग्रवाल को कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने नोटिस जारी किया है।

नोटिस में बताया गया है कि ग्राम भोपालपुरा (खसरा संख्या 1327/1) की सरकारी जमीन पर स्वीकृत खदान क्षेत्र से बाहर रोवर मशीन से खनिज बोल्डर का उत्खनन किया गया। जांच में कुल 1,76,666 घन मीटर अवैध उत्खनन दर्ज हुआ है।

आरोप और वसूली

रॉयल्टी : ₹88,33,300

दंड (15 गुना) : ₹132.49 करोड़

पर्यावरण क्षतिपूर्ति : ₹132.49 करोड़

कुल मिलाकर ₹265 करोड़ से अधिक की राशि जमा कराने के आदेश दिए गए हैं

प्रशासन की चेतावनी

15 दिन में राशि जमा करनी होगी।

4 दिन में जवाब नहीं मिलने पर प्रशासन एकतरफा कार्रवाई करेगा।समयसीमा का पालन न होने पर राशि दोगुनी कर दी जाएगी।

नोटिस जारी होने के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि अब तक संगीता अग्रवाल या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related posts

नौगांव स्टेडियम से बिजली के तार चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, कॉपर-अल्युमिनियम केबल बरामद

khabarsamayper

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय म.प्र. एमएसएमई विकास नीति-2025 को मिला अनुमोदन

khabarsamayper

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर साइबर ठगों का हमला — क्लिक करते ही डॉक्टर के खाते से उड़ाए रुपये

khabarsamayper

Leave a Comment