Breaking News

भारतीय सेना ने वार्षिक विचार एवं नवाचार प्रतियोगिता 2024 ‘इनो-योद्धा’ में घरेलू नवाचारों का प्रदर्शन किया

भारतीय सेना ने वार्षिक विचार एवं नवाचार प्रतियोगिता 2024 ‘इनो-योद्धा’ में घरेलू नवाचारों का प्रदर्शन किया

भारतीय सेना ने थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की उपस्थिति में नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में इनो-योद्धा 2024-25 नामक विचार एवं नवाचार प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन किया। इनो-योद्धा भारतीय सेना द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है। यह मौजूदा क्षमताओं की कमी को दूर करने, सैन्य गतिविधियों, लॉजिटिक्स और प्रशिक्षण क्षमताओं को बढ़ाने तथा सैन्य कार्रवाई प्रभावशीलता को विस्तार देने के लिए संस्थानिक नवाचारों की पहचान करता है।

भारतीय सेना के सामने सैन्य गतिविधियों से संबंधित अनेक चुनौतियां हैं, जो भूभाग, मौसम व प्रतिकूल खतरों की अनिश्चितताओं के कारण और भी गंभीर हो जाती हैं। भारतीय सेना संस्थानिक एवं स्वदेशी नवाचारों को बढ़ावा देती है, जो कि थल सेना में सैनिकों द्वारा अनुभव की गई चुनौतियों पर आधारित होते हैं। ये सैनिक अपने जुनून, सैन्य क्षमता और तकनीकी अभिविन्यास से प्रेरित होकर संबंधित क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों के लिए आंतरिक अनुभव के आधार पर समाधान ढूंढते हैं।

“इनो-योद्धा 2024-25” को एक प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया था और इसमें नए विचारों एवं नवीन समाधानों को बढ़ावा दिया गया, जिससे सैनिकों को अलग तरह से सोचने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। चयनित नवाचारों को अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) / डिजाइन और विकास (डीएंडडी) / सेना प्रौद्योगिकी बोर्ड (एटीबी) परियोजनाओं तथा बेस वर्कशॉप द्वारा उत्पाद सुधार के माध्यम से आगे बढ़ाया जाता है। चयनित नवाचारों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) भी प्राप्त किए जाते हैं। सफल उन्नयन और उन्नतिकरण के बाद भारतीय सेना के लिए औद्योगिक ग्रेड के थोक उत्पादित उत्पाद की आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से प्रौद्योगिकी को उद्योग जगत को हस्तांतरित किया जाता है। यह पहल भारतीय सेना के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के प्रयासों को भी बढ़ावा देती है।

इस वर्ष, भारतीय सेना के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 75 नवाचारों को चुना गया, जिनका चयन यूनिट स्तर से लेकर फॉर्मेशन स्तर और अंत में संबंधित कमान मुख्यालयों तक किया गया। इन 75 नवाचारों में से 22 शीर्ष नवाचारों को कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया गया और सेना प्रमुख द्वारा सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय संरचनाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु इन्हें सेना डिजाइन ब्यूरो के तत्वावधान में उत्पादन के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने नवप्रवर्तकों की रचनात्मकता एवं सरलता की सराहना की और सभी रैंकों से समस्या समाधान के लिए आलोचनात्मक सोच तथा नवीन दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “हाल के संघर्षों ने दिखाया है कि नवाचार केवल एक शब्द नहीं है, बल्कि यह एक मानसिकता है। यह वह पहल है जो प्रगति को आगे बढ़ाती है और भविष्य को आकार देती है”। उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से अपने विचारों को इस प्रतियोगिता तक लेकर पहुंचे हैं। सेनाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक क्रियान्वित विचार के पीछे अनगिनत घंटों की सोच, अनुसंधान और परीक्षण होता है – जो सेना एवं राष्ट्र के लिए योगदान देने के उनके दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

पिछले चार वर्षों में, इनो-योद्धा ने महत्वपूर्ण नवाचारों को बढ़ावा दिया है, जिसके परिणामस्वरूप 26 आईपीआर दाखिल किए गए और 21 नवाचार सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं। इसके अतिरिक्त, इनमें से तीन नवाचारों के लिए प्रौद्योगिकी निजी उद्योग को हस्तांतरित कर दी गई है। इनमें से दो, एफसी टेक द्वारा एक्सप्लोडर और रेड काइट डिजिटल टेक द्वारा अग्निअस्त्र, पहले ही शुरू किए जा चुके हैं, एक्सप्लोडर को जून, 2024 में प्रारंभ किया जाएगा और अग्निअस्त्र का अनावरण हाल ही में 12 अक्टूबर, 2024 को सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान सेना प्रमुख (सीओएएस) द्वारा किया गया। तीसरा नवाचार, विद्युत रक्षक, आईएस ट्रेडिंग कंपनी को हस्तांतरित कर दिया गया है।

Related posts

राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य द्वारा घड़ियालों के संरक्षण में उल्लेखनीय उपलब्धि

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का जनसंवाद अभियान — कॉलोनियों और रहवासी क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर नागरिकों से बातचीत

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शहडोल संभाग के उद्योगपतियों से संवाद किया। शहडोल में 16 जनवरी को आयोजित हो रही रीजनल इन्वेस्टर्स मीट के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए बड़ी संख्या में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। अब तक तीन लाख 75 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनसे लगभग 84 हजार रोजगार के सृजन की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहडोल संभाग में भी अब तक 20 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। हमारे लिए 10 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव अथवा एक करोड़ का , दोनों समान हैं। संभाग के तीनों जिलों के कलेक्टर आगामी दो दिनों में स्टार्ट-अप के लिए नए उद्यमियों को तैयार करें। यह वर्ष प्रदेश में उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इन्वेस्टर्स मीट से इसके लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का शुभारंभ करेंगे। यह प्रदेश के विकास के साथ-साथ हमारे लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई जा रही है। आप सबको मैं मकर संक्रांति की बधाई देता हूं। आज जलशक्ति योजना के तहत उज्जैन में जल संरक्षण के बड़े कार्य का शुभारंभ किया गया है। जल संरक्षण इस समय की सबसे बड़ी आवश्यकता और हम सबकी जिम्मेदारी है। हर गांव और खेत में पानी की सुविधा मिलने पर पूरा प्रदेश समृद्ध हो जाएगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह भी उपस्थित रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शहडोल और उमरिया जिले के उद्योगपति बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें शहडोल जिले के शारदा स्टील के उद्योगपती बी रामा राव, अल्ट्राटेक माइनिंग के सैय्यद कादिरी, एसएम प्राईमल प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड के प्रकाश रसतोगी, वाईएनए इंडस्ट्रीज बुढ़ार के सानउल्ला खान, जय कन्हैयालाल इंडस्ट्रीज के नवनीत सिंघानिया तथा दिव्याश्री इन्फ्रा सोलर सिस्टम एसेम्बली एण्ड इरेक्सन के उद्योगपति कमल बजोरिया शामिल रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उमरिया जिले के अग्रवाल स्टोन क्रेशर के उद्योगपति सहर्ष अग्रवाल, सदगुरू ट्रेडर्स के सुनील गुप्ता, एसएस इंटरप्राइजेज के सर्वज्ञ सोनी, ऋधान राइस मिल के राकेश सिंह तथा त्रिवेणी ट्रेडर्स के उद्योगपति कीर्ति कुमार सोनी शामिल रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में अनूपपुर जिले के जेएमएस माइनिंग के उद्योगपति एस भट्टाचार्य, कमला राइस मिल के साहिल अग्रवाल, एमजी एग्रो इंडस्ट्रीज के अविनाश अग्रवाल, ओरिआईल्स प्राइवेट लिमिटेड के अवधेश मिश्रा तथा अरिंदम आर्गेनिक के उद्योगपति संजीत गुप्ता शामिल रहे।

khabarsamayper

Leave a Comment