Breaking Newsअन्य

भोपाल मेट्रो ट्रैक पर उतरी CMRS टीम, ट्रेन में करेगी सफर—‘ओके रिपोर्ट’ मिली तो नवंबर में शुरू हो सकता है कॉमर्शियल रन

भोपाल में मेट्रो संचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम तीन दिन के निरीक्षण दौरे पर भोपाल पहुंच चुकी है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से टीम ने मेट्रो ट्रैक और स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण शुरू किया, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।

निरीक्षण के दौरान CMRS टीम मेट्रो ट्रेन में सफर करते हुए सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच कर रही है। इसमें ट्रैक, ब्रेकिंग सिस्टम, कम्युनिकेशन सिस्टम, प्लेटफॉर्म, सिग्नलिंग, इमरजेंसी व्यवस्था और ऑपरेशन कंट्रोल से जुड़े सभी पहलुओं की टेस्टिंग शामिल है।

यदि टीम अपनी ‘ओके रिपोर्ट’ जारी करती है, तो नवंबर में ही भोपाल में मेट्रो का कॉमर्शियल रन शुरू होने की पूरी संभावना है। इससे शहर के यात्रियों को आधुनिक और तेज़ परिवहन का बड़ा विकल्प मिलने वाला है।

Related posts

मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने मंगलवार को निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिलों में

khabarsamayper

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 106 आवेदनों पर हुई सुनवाई

khabarsamayper

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने वाले ऐसे शेष हितग्राही 30 अप्रैल तक ई-केवायसी अवश्य करवा लें अन्यथा उन्हें राशन मिलने में कठिनाई आयेगी।

khabarsamayper

Leave a Comment