Breaking News

मंगलवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई।

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 100 आवेदनों पर हुई सुनवाई

मंगलवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, डिप्टी कलेक्टर श्री आयुष जैन एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त 100 आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरतें और प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात कलेक्टर ने दिव्यांगों की सुनवाई अलग से की। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।

Related posts

वर्ष 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। इस प्रण को पूरा करने में सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीहोर में किया 113 करोड़ रूपये से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्प

khabarsamayper

नानाखेड़ा स्टेडियम में 50 करोड़ की लागत से बनेगा एस्ट्रो टर्फ और पेविलियन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment