Breaking News

मंत्री श्री कंषाना ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं.श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया।

प्रदेश किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एवं छतरपुर जिले के प्रभारी श्री ऐदल सिंह कंषाना शनिवार को बागेश्वर धाम पहुंचे और बालाजी भगवान की आराधना कर दर्शन लाभ प्राप्त किया और प्रदेश के लिए मंगलकामनाएं की। तत्पश्चात मंत्री श्री कंषाना ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं.श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। साथ ही आगामी बागेश्वर धाम पर होने वाले 26 फरवरी को 251 कन्या विवाह और 23 फरवरी को होने वाले कैंसर हॉस्पिटल भूमि पूजन के बारे में चर्चा की। इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगमन संबंधी प्रस्तावित कार्यक्रम का जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक राजनगर श्री अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक श्री राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी सहित प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर सागर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, एसपी श्री अगम जैन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जनसुनवाई में उठे पेंशन, जल संकट और शासकीय कुएं पर कब्जे के मुद्दे

khabarsamayper

जगदीशपुर में 19 जुलाई की कैबिनेट बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

khabarsamayper

ग्रेटर नोएडा: महिला ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ की मारपीट, FIR दर्ज

khabarsamayper

Leave a Comment