Breaking Newsअन्य

मध्यप्रदेश की पहली अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ 3 घंटे 15 मिनट में

मध्यप्रदेश ने अंतरराष्ट्रीय विमानन क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए इंदौर-आबू धाबी की पहली सीधी अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवी अहिल्याबाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंदौर से इस नियमित उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू हुई यह सेवा फिलहाल सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार) संचालित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सीधी उड़ान केवल दो शहरों को नहीं, बल्कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच व्यापार, पर्यटन, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को भी नई मजबूती देगी। पहले इंदौर से आबू धाबी पहुंचने में लगभग 8 घंटे लगते थे, जबकि अब यह सफर महज 3 घंटे 15 मिनट में पूरा होगा। इस रूट का संचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस (टाटा समूह) द्वारा किया जाएगा।

Related posts

मुजफ्फरनगर: ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत, CM योगी ने जताया शोक

khabarsamayper

गरीब एवं जरूरतमंदों तक पहुंचा शासन की योजनाओं का लाभ : राज्यपाल मंगुभाई पटेल”

khabarsamayper

जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, सराहनीय पहल : राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने किया बैहर में महा आरोग्य शिविर का शुभारंभ

khabarsamayper

Leave a Comment