Breaking News

मध्यप्रदेश में किसी भी प्रकार की जबरदस्ती, धोखाधड़ी या बहला-फुसलाकर किए गए विवाह और धर्म परिवर्तन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश में बेटियों के साथ दुराचार करने वालों के लिए पहले से ही फांसी की सजा का प्रावधान लागू है। अब जबरन धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ भी सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि मध्यप्रदेश में किसी भी प्रकार की जबरदस्ती, धोखाधड़ी या बहला-फुसलाकर किए गए विवाह और धर्म परिवर्तन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम प्रभावी रूप से लागू है, जिसके तहत दोषियों के खिलाफ कठोर दंड की व्यवस्था की गई है। सरकार इस कानून को और प्रभावी बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिससे बेटियाँ आत्मनिर्भर बन सकें और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो। हमारी सरकार बेटियों के मान-सम्मान, स्वाभिमान और उनके सभी अधिकारों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।

Related posts

27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आएंगे और सभा को संबोधित करेंगे —

khabarsamayper

ग्वालियर में टहल रही बैंक कर्मचारी से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटी

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, मुख्य मार्गों से लेकर होटल-ढाबों तक बढ़ाई सुरक्षा

khabarsamayper

Leave a Comment