Breaking Newsअन्य

महाकाल मंदिर के श्रीअन्न प्रसाद की प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना, ‘मन की बात’ में किया उल्लेख

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में रागी (श्रीअन्न) के लड्डू को प्रसाद के रूप में वितरित किए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है। प्रधानमंत्री ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इसका विशेष रूप से उल्लेख करते हुए इसे स्वास्थ्य और परंपरा का सुंदर संगम बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीअन्न को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया और प्रसाद में रागी को शामिल करने के लिए मंदिर प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल लोगों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि हमारी पारंपरिक खाद्य संस्कृति को भी मजबूती देते हैं।
महाकाल मंदिर में रागी लड्डू के प्रसाद को श्रद्धालुओं से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और यह पहल अब देशभर में चर्चा का विषय बन गई है।

Related posts

UP: सोयाबीन की सब्जी बनाने पर पत्नी की हत्या, पति ने ईंट से बेरहमी से वार कर किया कत्ल

khabarsamayper

10 साल पुराने एससी-एसटी मारपीट मामले का ₹4000 का इनामी फरार वारंटी गिरफ्तार

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देश पर बागेश्वर धाम में राजस्व एवं पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment