Breaking News

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के उद्देश्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। व्यक्ति का कल्याण ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाए गए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के उद्देश्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना और महात्मा गांधी के समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की चिंता के अनुरूप कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य समाज के हर तबके तक सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाना है। इस अभियान के माध्यम से हमने जन-जन तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया और विकास की धारा को और अधिक मजबूत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान के दौरान प्रदेश में लाखों लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया। अभियान का सोमवार को समापन हुआ। इंदौर में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शासकीय सेवाओं को तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया। ग्रामीण और शहरी इलाकों में जरूरतमंदों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की रोशनी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान सबकी मेहनत, समर्पण और प्रदेश की जनता के सहयोग से ही सफल हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरकार की प्राथमिकताएं दोहराते हुए कहा कि हम समाज के हर व्यक्ति तक विकास का लाभ और उसके कल्याण की योजनाएं उसके घर-द्वार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अभियान के दौरान मिले फीडबैक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसे भावी योजनाओं के निर्माण में बेसिक जानकारी के रूप में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर में जब यह अभियान समाप्त हुआ, तो लाखों की संख्या में जनता ने कार्यक्रम में आकर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ होने पर बेहद प्रसन्नता व्यक्त की। जनकल्याण योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर प्रदेश सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समरसता और समानता का जो अधिकार दिया है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसे आगे बढ़ाते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास से जोड़ा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनकल्याण अभियान के समापन अवसर पर आज पूरे प्रदेश में शासकीय अमले द्वारा 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक अलग-अलग सभी शासकीय योजनाओं जिसमें 63 प्रकार की योजनाओं पर घर-घर सम्पर्क किया गया। बड़े पैमाने पर 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के एक-एक हितग्राही को चिन्हित करते हुए उन्हें लाभान्वित कराने के लिए मैदानी अमले द्वारा जिस शिद्दत से प्रयास किया गया है, यह अभिनंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतोष जताते हुए कहा कि आज गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी (GYAN) के समग्र विकास और कल्याण के लिए राज्य सरकार समान रूप से काम कर रही है। सबके जीवन में बेहतरी लाने और सबके कल्याण के लिए हमने अलग-अलग मिशन/कार्यक्रम बनाये हैं। ‘प्राचीन विरासत से जुड़कर विकास के अभियान’ के अंतर्गत देवी अहिल्या बाई की राजधानी महेश्वर में कैबिनेट मीटिंग करके हमने यह संदेश दिया है कि राज्य की महान विरासत पर हमें बेहद गर्व है। महारानी दुर्गावती को स्मरण करते हुए हमने गोंडवाना साम्राज्य के महान अतीत को भी याद किया है। जनकल्याणकारी योजनाओं पर हमारी सरकार इसी तरह लगातार काम करती रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आगामी 24-25 फरवरी 2025 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में होने वाली है। इससे पहले रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव के जरिए हम सभी युवाओं को रोजगार दिलाने और उनकी बौद्धिक क्षमता का राज्य के हित में उपयोग करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के भरोसे से न सिर्फ जनता का विश्वास कायम कर रहे हैं, बल्कि प्रदेश की बेहतरी के लिए हम सबको साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

Related posts

गीता जीवन का मार्गदर्शन, धर्म-कर्म का सच्चा आधार: मुख्यमंत्री मोहन यादव

khabarsamayper

1700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के माध्यम से जिले के 169 ग्रामों की 55 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी एवं पीने के पानी की उपलब्धता बढ़ेगी

khabarsamayper

मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर श्री आशीष पाटिल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी, श्री कौशल सिंह, एसडीएम श्री अखिल राठौर एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। जनसुनवाई में प्राप्त 190 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री जैसवाल ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें।

khabarsamayper

Leave a Comment