Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दुबई में टेक्सटॉइल सिटी पहुंच कर प्रवासी भारतीयों के बिजनेस मॉडल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दुबई में टेक्सटॉइल सिटी पहुंच कर प्रवासी भारतीयों के बिजनेस मॉडल का अवलोकन एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टेक्सटाइल सिटी के प्रमुख व्यवसायियों से चर्चा भी की और उन्हें पीएम मित्र पार्क की जानकारी दी। उद्यमियों ने टेक्सटॉइल के क्षेत्र में मध्यप्रदेश से जुड़ने में रुचि भी जताई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां एक बहुत अच्छा प्रयोग हुआ है। यहां के व्यापारियों ने दुबई सरकार से जमीन लेकर तथा समिति बनाकर अपना एक मार्केट बनाया है। इस मार्केट की विशेषता है कि यहां तीन फ्लोर तक कार्य किया जाता है। आगे शो रूम भी है। रिटेल शॉप के साथ पीछे गोडाउन है। यह बहुत आदर्श व्यवस्था है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि यहां के अधिकांश उद्यमी मध्यप्रदेश आएं। टेक्सटॉइल के क्षेत्र में मध्यप्रदेश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व में सबसे शुद्ध कॉटन मध्यप्रदेश में मिलता है। हम टेक्सटाइल के क्षेत्र में निवेशकों को आमंत्रित करते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्यमियों से अपेक्षा की है कि आप भी यह संकल्प लें कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़े और उनके साथ मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर चले और इसमें आपका पूरा सहयोग हो। दुबई के उद्यमियों को देश के सात राज्यों में पीएम मित्र पार्क (पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र) के विकास और मध्यप्रदेश में धार जिले में प्रारंभ प्रकल्प की जानकारी भी दी गई।

Related posts

1700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के माध्यम से जिले के 169 ग्रामों की 55 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी एवं पीने के पानी की उपलब्धता बढ़ेगी

khabarsamayper

अनिरुद्धाचार्य जी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यशैली, लोकहित में उनके किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

khabarsamayper

2025-26 से 2029-30 तक पहले चरण एवं वित्तीय वर्ष 2030-31 से 2034-35 तक दूसरे चरण में कुल अनुमानित 30 हजार 900 कि.मी. मार्ग का निर्माण

khabarsamayper

Leave a Comment