Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेटियों के साथ मनाई दीपावली, कहा – प्रदेश की बेटियां हैं हमारा गौरव

छतरपुर। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ईदगाह हिल्स स्थित समुदायिक भवन में निर्धन परिवारों की बेटियों के साथ त्यौहार मनाया और उन्हें उपहार प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां प्रदेश का गौरव हैं और उनके जीवन को सुखी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित योजनाओं के तहत निर्धन परिवारों को आवास उपलब्ध कराकर उनकी खुशियों में बढ़ोतरी की जा रही है।

डॉ. यादव ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही बहनों और बेटियों के कल्याण की योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के चेहरे पर मुस्कान लाता है और बेटियों के साथ होने से यह खुशी दोगुनी हो गई।

मुख्यमंत्री ने बेटियों से उनकी शिक्षा और परिवार से संबंधित सवाल पूछकर उनके साथ संवाद भी किया। सांसद श्री शर्मा ने भी इस अवसर पर बच्चों और परिवारों के बीच दीपावली की खुशी साझा की।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के 7वें अधिवेशन का शुभारंभ

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुंदेलखंड की धरती वीरों और रणबांकुरों की धरती है। इस पवित्र धरती पर महाराजा छत्रसाल का जन्म हुआ

khabarsamayper

जल भराव से पीड़ितों की परेशानियों को तत्काल दूर करें

khabarsamayper

Leave a Comment