Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान कोठी रोड पर राहगीरी आनंद उत्सव में शामिल हुए, उन्होंने नागरिकों को नियमित योग और व्यायाम करने की सलाह दी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान कोठी रोड पर राहगीरी आनंद उत्सव में शामिल हुए, उन्होंने नागरिकों को नियमित योग और व्यायाम करने की सलाह दी

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर राहगीरी आनंद उत्सव का शुभारंभ कर संस्कृति मंचों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंच से ‘गंगा तेरा पानी अमृत, मां क्षिप्रा तेरा पानी अमृत’ भजन भी गाया।  सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोर मुंडला सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक भी उपस्थित रहे।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनता से आह्वान किया कि बच्चों के साथ परिवार के युवा भी इस राहगीरी में निकलें और प्रतिदिन इसका अनुसरण करें। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उज्जैन के नागरिकों में  उत्साह दिखाई दिया,  सभी ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाये। 

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घुड़ सवारी करते हुए उपस्थित नागरिकों का अभिवादन किया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहगीरी आनंद उत्सव के दौरान स्वर्णिम मध्यप्रदेश की पेंटिंग का भी विमोचन किया गया। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त उज्जैन थीम पर आयोजित जूट थैला वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।

Related posts

छतरपुर में डिजिटल जनगणना शुरू: प्रगणक घर-घर पहुंचकर कर रहे मकानों का सर्वे

khabarsamayper

छतरपुर: जुआ-सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 जगहों से 7 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

लखनऊ: ओला सर्विस सेंटर कर्मियों ने ग्राहक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

khabarsamayper

Leave a Comment