Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के अधोसंरचना विकास को लेकर नागरिकों से सकारात्मक सुझाव आमंत्रित किए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के अधोसंरचना विकास को लेकर नागरिकों से सकारात्मक सुझाव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में जन-सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिक अपने बहुमूल्य सुझाव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज सकते हैं। सरकार इन सुझावों पर गंभीरता पूर्वक विचार करेगी। अच्छे सुझावों पर अमल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 23 जनवरी को भोपाल में जीजी फ्लॅय ओवर (गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक) का लोकार्पण होगा। यह फ्लॉय ओवर शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से बनाया गया है। जीजी फ्लॉय ओवर के लोकार्पण से क्षेत्र के निवासियों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यातायात में होने वाली असुविधा भी स्थायी रूप से दूर होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकार्पण सरकार द्वारा 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक प्रदेश में चलाये जा रहे ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’ के अंतर्गत विकास कार्यों के जरिये प्रदेश की जनता को दी जा रही सुविधाओं में से एक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुणे रवाना होने से पहले मीडिया को दिये संदेश में यह बात कही।

Related posts

नर्मदापुरम में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) में आये निवेशकों और उद्योग जगत के अग्रणी लीडर्स के साथ नर्मदापुरम संभाग में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की

khabarsamayper

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राजभवन आगमन, पुष्प-गुच्छ भेंट कर किया गया स्वागत

khabarsamayper

जबलपुर को बड़ी सौगात, कैंसर मरीजों के लिए 100 बेड का अत्याधुनिक उपचार केंद्र शुरू

khabarsamayper

Leave a Comment