Breaking Newsअन्य

यूपी में शीतलहर का कहर, नए साल पर बारिश से बढ़ेगी गलन

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर और घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

आज सुबह से गोरखपुर, प्रयागराज, बलिया, कानपुर समेत 37 शहर घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जगहों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं और शहरों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार नए साल के आसपास बारिश के आसार हैं, जिससे ठंड और गलन और तेज हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ नजर आ रहा है।

ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव और कुछ जगहों पर छुट्टियां भी घोषित की गई हैं। प्रशासन ने लोगों से बेहद जरूरी काम पर ही घर से निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Related posts

PM मोदी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष स्मरणोत्सव का शुभारंभ, राज्यपाल पटेल वर्चुअली हुए शामिल

khabarsamayper

24 जुलाई को स्वर्ण जयंती वर्ष का उद्घाटन एवं राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।वे ‘विजन डॉक्यूमेंट-2047’ का विमोचन

khabarsamayper

खजुराहो पहुंचे CM मोहन यादव, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत; केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा

khabarsamayper

Leave a Comment