Breaking News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सरकार ने 2025 तक टी.बी. रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सरकार ने 2025 तक टी.बी. रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।

टी.बी. एसोसिएशन, रोग अभियान के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। टी.बी. के उपचार और जागरूकता से जुड़ी सभी गतिविधियां सतत् रूप से सघन स्तर पर की जानी चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल ने एम.पी. स्टेट टी.बी. एसोसिएशन की बैठक में उक्त निर्देश दिए। उन्होंने टी.बी. उन्मूलन प्रयासों के लिए विवेकाधीन निधि से एसोसिएशन को 1 लाख रुपये प्रदाय किए हैं। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता भी मौजूद रहे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि टी.बी. के उन्मूलन प्रयासों में जागरूकता सबसे ज़रूरी है। इसलिए दूरस्थ ग्रामीण अंचलों, झुग्गी बस्तियों, स्कूल और कॉलेजों में टी.बी. की जागरूकता गतिविधियों को लगातार जारी रखें। टी.बी. के इलाज के साथ ही मरीज़ों और उनके परिजनों की काउंसलिंग करें। उन्हें एडवाइज़री कार्ड भी प्रदान करें।

टी.बी. उन्मूलन कार्यों में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि एसोसिएशन, क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को टी.बी. उन्मूलन प्रयासों की जानकारी दें। उन्मूलन के प्रयासों में सांसद और विधायकगणों का सहयोग लें। उन्होंने कहा कि टी.बी. उन्मूलन के लिये की जागरूकता गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। टी.बी. उन्मूलन प्रयासों में सहभागिता के लिए स्थानीय NGO और औद्योगिक संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त किया जाए।

राज्यपाल श्री पटेल ने बैठक में टी.बी. मरीज उपचार प्रक्रिया, नि:क्षय मित्र, पोषण आहार वितरण की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने एसोसिएशन के प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, अनुदान, आय-स्त्रोत, निर्माण कार्य आदि की समीक्षा की। पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में एसोसिएशन के चेयरमेन श्री जयराम सचदेवा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

छतरपुर जिले में 168 मतदान केन्द्रों पर महिला बूथ दल संभालेंगी कमान जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में वोटर्स को प्रेरित करने की जा रही पहल

khabarsamayper

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परम्परा को लेकर हो रहे तेज गति से क्रियान्वयन से,

khabarsamayper

ईदुज्जुहा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने की शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

khabarsamayper

Leave a Comment