Breaking Newsअन्य

राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर 17 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, ऐतिहासिक प्रदर्शनी का होगा शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश राज्य सरकार की दो वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धियों को लेकर 17 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में मध्यप्रदेश विधानसभा की 7 दशक की गौरवशाली यात्रा एवं राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसका शुभारंभ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 दिसंबर का दिन मध्यप्रदेश विधानसभा के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन विधानसभा की प्रथम बैठक आयोजित हुई थी। इस ऐतिहासिक अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

Related posts

khabarsamayper

जज्बा पुलिस अवार्ड–2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

khabarsamayper

केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे “जल संचय, जनभागीदारी” अभियान में खंडवा जिले ने कीर्तिमान रचकर देशभर में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है

khabarsamayper

Leave a Comment