Breaking Newsअन्य

रात्रि गश्त में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस के थाना सिविल लाइन ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को 2 अवैध 315 बोर देशी कट्टे, जिंदा कारतूस, डंडा और क्रेटा कार सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस को बीएसएनएल ऑफिस के पास कार में अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। घेराबंदी के दौरान आरोपी कार छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जय सिंह यादव, शिवम पटेल और एक विधि विरुद्ध किशोर शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, डंडा और करीब 6 लाख रुपए कीमत की क्रेटा कार जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related posts

बिजावर में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बिजावर थाना अंतर्गत अज्ञात कारणों के चलते 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

khabarsamayper

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम समय पर घोषित हो

khabarsamayper

राज्यपाल श्री पटेल भोपाल गैस त्रासदी श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

khabarsamayper

Leave a Comment