Breaking Newsअन्य

लवकुश नगर पुलिस ने अवैध पटाखा विक्रेता को किया गिरफ्तार

थाना लवकुश नगर पुलिस ने तलैया मोहल्ला में एक व्यक्ति को अवैध रूप से पटाखा विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी अशोक कुमार पाटकर के मकान के चबूतरे से 2 कार्टून में रखी आतिशबाजी सामग्री, जिसकी कीमत लगभग ₹7200 थी, जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक लवकुश नगर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई, ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने कहा कि उल्लंघन करने वाले दुकानदार और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

CM मोहन यादव बोले- MP बना ‘पावर कट से पावर सरप्लस’ स्टेट, 32 हजार MW ऊर्जा क्षमता

khabarsamayper

छतरपुर में पटाखों की अवैध खेप पकड़ी! 13 कार्टून जब्त, ₹2.20 लाख की टैक्सी सहित आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का “मुस्कान अभियान” जारी — छात्रों को बाल विवाह व अपराधों के प्रति किया जागरूक

khabarsamayper

Leave a Comment